
इटारसी। जिला कांग्रेस ने आज बनखेड़ी तहसील के पांसी घाट उमरधा से मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की माँग को लेकर “किसान अधिकार यात्रा” निकाली गई। यात्रा की शुरुआत मां नर्मदा पूजन से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों से मूंग नहीं खरीद रही है और स्थानीय विधायक-सांसद चुप्पी साधे हुए हैं। किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, जिला अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी समेत कई नेता उपस्थित रहे। यात्रा उमरधा, तिंसरी, चाँदोन, खैरी महगँवा, ईशरपुर, टगरा तिगड्डा, नयाखेड़ा होते हुए बनखेड़ी राम रहीम चौराहे पर समापन हुआ। यात्रा का उद्देश्य किसानों को उनका अधिकार दिलाना था। अगले दिन यात्रा पिपरिया से दोबारा शुरू होगी।
