
भिंड। विभिन्न मामलों में न्यायालय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को थाना लहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राकेश परिहार, रामशिया परिहार, बबलू उर्फ रामकुमार परिहार सभी निवासी चिरौली को ग्राम चिरौली से गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय लहार द्वारा तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। एएसआई रमेश चंद्र जोनवार, आरक्षक अक्षय दीक्षित, धर्मेंद्र तोमर, धर्मेंद्र शर्मा की टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया।
