पचोर: नगर के आवासीय सीबीएसई विद्यालय संस्कार एकेडमी में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में कक्षा 11 के छात्रों द्वारा भव्य विदाई समारोह सायोनारा का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया. गरिमामयी वातावरण में भावपूर्ण विदाई दी गई.विद्यालय के अध्यक्ष दीपक गोयल, डायरेक्टर दिनेश गोयल, पंकज गोयल, विवेक शर्मा, प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा, कोऑर्डिनेटर इरशाद अहमद, कवंलप्रीत एवं आधार ब्लॉक की एच ओ डी रियांशी गोयल की गरिमामय उपस्थिति रही. विद्यालय के सांस्कृतिक विभाग प्रभारी शिक्षक जितेंद्र सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में हुआ ।
वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया जिनका सभी ने भरपूर आनंद उठाया. प्रमुख आकर्षण का केन्द्र विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शानदार समूह नृत्य रहा. सीनियर्स को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. प्रियांशु बैंसोंदिया एवं समर सोलंकी तथा वैभवी राठौड़ एवं वैदेही राठौड़ ने संचालन किया. स्वागत भाषण पूर्णिमा चौधरी ने दिया. आभार महक सक्सेना ने माना. डॉ. विकास शर्मा, शिक्षक अनिल द्विवेदी, रोहित शर्मा, आकाश श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, नितिन गोयल, देवेंद्र नरवरिया, आरती मिश्रा सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी. संगीत शिक्षक सौरभ शर्मा द्वारा भावपूर्ण विदाई गीत ने सभी को भावुक कर दिया. कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रशासन को स्वामी विवेकानंद का छायाचित्र एवं संस्कार एकेडमी का प्रतीक चिन्ह भेंट किया.
