शिवपुरी के मंदिर और गुमटी में चोरी

शिवपुरी: शहर के पोहरी बस स्टैंड के पीछे स्थित एक मंदिर और पास की गुमटी में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता आज शनिवार सुबह उस समय चला जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे दीपक रजक ने ताले टूटे देखे। वे प्रतिदिन की तरह सुबह मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया। पास ही उनकी गुमटी में संचालित दुकान का ताला भी अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया था। चोर मंदिर से दानपात्र, घंटा सहित अन्य पूजा सामग्री चुरा ले गए। इसके अलावा, मंदिर परिसर में रखे दुकान के सामान और गुमटी में रखे व्यापारिक सामान को भी चोरों ने पार कर दिया। करीब डेढ़ साल पहले भी इसी मंदिर में चोरी की घटना हुई थी, जिसका अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है।

Next Post

दिनारा हाईवे पर हादसे में युवती की मौत, सगाई के लिए जा रही थी

Sat Feb 14 , 2026
शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका 13 वर्षीय भाई घायल हो गया। दोनों अपने चाचा के साथ झांसी जा रहे थे, तभी एक कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर […]

You May Like