
जबलपुर। लोकायुक्त जबलपुर ने हाउसिंग बोर्ड के संजीवनी नगर स्थित कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 लिपिक अमन कोष्टा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा।
अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा लोकायुक्त में रिश्वतखोर के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हाकम साहू ने शिकायत में बताया था कि महाराजपुर स्थित अपने मकान का नामांतरण कराने के लिए आवेदन दिया था लेकिन बाबू अमन कोष्टा ने कार्य के बदले 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है।
