देहदान कर दो महिलाओं ने पेश किया मानवता का उदाहरण

इंदौर:शहर में बीती रात दो महिलाओं ने देहदान से समाज और चिकित्सा शिक्षा को अनमोल तोहफा दिया. व्हाइट चर्च कॉलोनी निवासी रमाजी त्रेहान और गुमास्ता नगर निवासी मैनाबाई जैन का निधन होने के बाद उनके नेत्र और त्वचादान ने कई मरीजों के जीवन को रोशन कर दिया.दोनों के नेत्रदान शासकीय चिकित्सालय एमवाय के आई बैंक में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति रावत के मार्गदर्शन में संपन्न हुए.

आज दोपहर 12 बजे श्रीमती रमाजी त्रेहान का देहदान अमलतास मेडिकल कॉलेज देवास में और एक घंटे बाद श्रीमती मैनाबाई जैन का देहदान इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में किया गया. मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतू बगानी और संदीपन आर्य ने परिवारों के साथ मिलकर प्रक्रिया को पूरा किया. दोनों देहदाताओं को राजकीय सम्मान ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया.

देहदान से न केवल चिकित्सा शिक्षा को लाभ मिलेगा, बल्कि समाज में मानवता और परोपकार का संदेश भी फैलेगा. मुस्कान गु्रप ने नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस पवित्र कार्य में सहभागी बनें और नेत्रदान व देहदान को अपना सकते हैं. श्रीमती त्रेहान और श्रीमती जैन ने जाते-जाते यह सिखाया कि मृत्यु के बाद भी जीवन का संदेश फैलाया जा सकता है. उनके योगदान से आने वाली पीढिय़ों के लिए चिकित्सा शिक्षा का आधार तैयार होगा और समाज में मानवता की मिसाल कायम होगी.

Next Post

क्या कांग्रेस जनता के दर्द और परेशानी में खड़ी नहीं हो सकती? : सिंघार

Tue Jan 6 , 2026
इंदौर:प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि भाजपा के लोगों ने कांग्रेस नेताओं को पीड़ितों से मिलने से रोका. क्या कांग्रेस आम व्यक्ति के दर्द और परेशानी में खड़ी नहीं हो सकती? उनके हाल नही जान सकती है. भागीरथपुरा पीड़ितों से मिलने जा रहा हूं.नेता प्रतिपक्ष उमंग […]

You May Like