इंदौर:प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि भाजपा के लोगों ने कांग्रेस नेताओं को पीड़ितों से मिलने से रोका. क्या कांग्रेस आम व्यक्ति के दर्द और परेशानी में खड़ी नहीं हो सकती? उनके हाल नही जान सकती है. भागीरथपुरा पीड़ितों से मिलने जा रहा हूं.नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार प्रदूषित पानी पीने से मृत परिवारों और पीड़ितों से मिलने आएंगे.
आज मीडिया से उन्होंने कहा कि जिस तरह से भागीरथपुरा में कांग्रेस के नेताओं को मिलने से रोका गया, उससे भाजपा सरकार की नाकामी छुपाने की कोशिश है. सिंगार ने सवाल किया कि प्रदेश सरकार और नगरनिगम को जानकारी नहीं थी कि प्रदूषित पानी पीने के लिए दिया जा रहा है? 5 महीने टेंडर को पेंडिंग क्यों रखा गया? कमीशन खोरी के चलते लोगों की जान चली गई.
यह निगम के भ्रष्टाचार का मामला है. इसके खिलाफ आम जनता को सामने आना चाहिए और भाजपा के खिलाफ आवाज उठान चाहिए.उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस जनता का दर्द नहीं देख सकती? परेशानी में मिल नहीं सकती , हमें भाजपा के लोग रोक रहे है. आज मैं भी भागीरथपुरा मृतक के परिजनों और मरीजों से मिलने जा रहा हूं.
