इंदौर की दो शातिर महिलाएं चोरी करते हुए पकड़ी गईं, 5 लाख का माल बरामद

इंदौर: हीरानगर पुलिस ने घर में अकेली महिला को निशाना बनाकर चोरी करने वाली दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई आरोपियों में सोनम उर्फ सोना कुमावत उम्र 21 निवासी स्कीम नंबर 78 थाना लसूड़िया और प्रीति बैरवा उम्र 25 निवासी चितावद पालदा थाना भंवरकुआ शामिल हैं।थाना प्रभारी निरीक्षक पी.एल. शर्मा ने बताया कि ये महिलाएं काम मांगने के बहाने घरों की रेकी करती थीं और मौका मिलते ही घर में घुसकर कीमती सामान चुरा लेती थीं। 23 जून को एक व्यक्ति की अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन, कान के टॉप्स और नकदी चोरी हो गई थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। 25 जून को मुखबिर की सूचना पर दोनों महिलाओं को संदिग्ध हालात में पकड़कर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने चोरी की वारदात कबूल ली। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 5 लाख कीमत के जेवर और नकदी बरामद की है। उनसे अन्य चोरी के मामलों में भी पूछताछ की जा रही है, जिससे और खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Next Post

ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 272 भारतीय, तीन नेपाली दिल्ली पहुंचे

Thu Jun 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 272 भारतीयों और तीन नेपाली नागरिकों को लेकर एक और विमान कल मध्य रात्रि यहां पहुंचा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने विशेष अभियान के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि इस उड़ान के […]

You May Like