ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 272 भारतीय, तीन नेपाली दिल्ली पहुंचे

ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 272 भारतीय, तीन नेपाली दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 272 भारतीयों और तीन नेपाली नागरिकों को लेकर एक और विमान कल मध्य रात्रि यहां पहुंचा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने विशेष अभियान के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि इस उड़ान के साथ अब तक पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान से 3,426 भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा चुका है।

श्री जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन सिंधु के तहत 25 एवं 26 जून को मध्य रात्रि 12.01 बजे मशहद से नई दिल्ली पहुंची एक विशेष उड़ान से 272 भारतीय और तीन नेपाली नागरिक यहां पहुंचे।

Next Post

गर्भावस्था के दौरान और बाद में महिलाओं के लिए फिजियोथेरेपी का महत्त्व

Thu Jun 26 , 2025
गर्भावस्था के दौरान और बाद में महिलाओं के लिए फिजियोथेरेपी का महत्त्व :: गर्भावस्था एक महिला के जीवन का विशेष महत्वपूर्ण समय होता है, जिसमें शरीर और मन दोनों में कई प्रकार के बदलाव आते हैं। इस दौरान शरीर में हार्मोनल परिवर्तन, वजन में वृद्धि, और शारीरिक संतुलन में बदलाव […]

You May Like