साय ने बौद्ध पूर्णिमा की लोगों को दी बधाई

रायपुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को रविवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

श्री साय ने अपने संदेश में कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं।

उन्होंने कहा , “गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।”

 

Next Post

पुंछ में संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों से संपर्क किया

Mon May 12 , 2025
जम्मू (वार्ता) नियंत्रण रेखा पर हाल ही में हुए संघर्ष विराम उल्लंघन के मद्देनजर जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को सीमावर्ती पुंछ जिले में आम लोगों से संपर्क किया और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पुंछ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहन शर्मा ने झुल्लास पुलिस […]

You May Like