पुंछ में संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों से संपर्क किया

जम्मू (वार्ता) नियंत्रण रेखा पर हाल ही में हुए संघर्ष विराम उल्लंघन के मद्देनजर जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को सीमावर्ती पुंछ जिले में आम लोगों से संपर्क किया और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पुंछ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहन शर्मा ने झुल्लास पुलिस चौकी के प्रभारी (आईसी पीपी) के साथ सीमावर्ती गांवों झुल्लास, मंगनार और सलोत्री का व्यापक दौरा किया, ताकि जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन किया जा सके और स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया जा सके। अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों एवं समुदाय के प्रतिनिधियों से बातचीत की तथा हाल ही में सीमा पार से हुई गोलाबारी के मद्देनजर सुरक्षा, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान और आवश्यक सेवाओं के बारे में बातचीत की। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।

श्री शर्मा ने कहा, “हमारे सीमावर्ती निवासियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन पुंछ के लोगों के साथ खड़ा है, खासकर संघर्ष विराम उल्लंघन से सीधे प्रभावित लोगों के साथ। उनकी शिकायतों का तुरंत समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।”

 

Next Post

मलोग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Mon May 12 , 2025
शिमला, (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर रविवार को जुब्बल क्षेत्र के में नंदपुर पंचायत के अंतर्गत मलोग में नवयुवक मण्डल मलोग द्वारा आयोजित स्वर्गीय राय सिंह रांटा मेमोरियल पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह की अध्यक्षता की। इस प्रतियोगिता में 35 टीमें भाग ले रही हैं। […]

You May Like