जरारा रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरा युवक,108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल

सागर। नरयावली थाना क्षेत्र के बीना- कटनी रेलवे ट्रैक जरारा रेलवे फाटक के पास एक युवक ट्रेन से गिर गया और घायल हो गया सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल मैं भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक 108 एंबुलेंस को सोमवार दोपहर 3:00 बजे एक के युवक के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली थी तुरंत 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अफजल शेख, पायलट अरविंद गंधर्व ने मौके पर ही घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने इलाज किया गंभीर हालत को देखते हुए युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Next Post

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा,मौत

Mon Sep 1 , 2025
श्यामपुर।जिला मुख्यालय से श्यामपुर मार्ग पर ग्राम खंडवा जोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद डाला जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. श्यामपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. जानकारी अनुसार श्यामपुर निवासी शिक्षक गोविंद सिंह ठाकुर सोमवार […]

You May Like