सूरजमुखी की खेती से खुले उन्नति के द्वार

जबलपुर : जबलपुर विकासखण्ड के अन्तर्गत आने वाले आदिवासी बाहुल्य ग्राम बासनपानी में इन दिनों कृषक राकेश कुमार गौंड की मेहनत रंग लाई है। इन दिनों गांव मेंसूरजमुखी प्रदर्शन 1 हेक्टेयर में नजर आ रहा है। आलम ये है कि सूरजमुखी की फसल राकेश के खेत में लहलहा रही हैं एवं ये सूरजमुखी के फूलते फूल सभी किसानों के बीच आकर्षण का केन्द्र भी बने हुए हैं।
इस संबंध में किसान राकेश कुमार गौंड़ ने नवभारत को बताया कि अभी तक जैसे कहा जाता था, कि मेरे क्षेत्र में तोते सूरजमुखी के फूलों का सेवन कर फसल को नुकसान कर देते थे।

मेरी सूरजमुखी फसल को ईश्वर की कृपा से अभी तक कोई भी नुकसान नहीं है। मेरे खेत के पौधे स्वस्थ दिख रहे है। जिस तरह से मेरे खेत की फसल दिख रही उससे मुझे अनुमान होता हैं, कि मेरी फसल में सूरजमुखी का उत्पादन लगभग 20-25 क्विंटल आयेगा। जिससे मुझे नगद आय प्राप्त होगी। राकेश ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के सभी अधिकारियों एवं कृषि विस्तार अधिकारी पुरूषोत्तम प्रजापति के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कृषि विस्तार अधिकारी ने की मदद
जानकारी के अनुसार किसान राकेश को राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल तिलहन के अन्तर्गत सूरजमुखी प्रदर्शन 1 हेक्टेयर में दिया गया था। सूरजमुखी प्रदर्शन में कृषि विस्तार अधिकारी पुरुषोत्तम प्रजापति द्वारा उसे
सूरजमुखी तिलहन टेक-1, बीज 5 कि.ग्रा. प्रदाय कर सभी तकनीकि का समावेश कर प्रदर्शन लगाने हेतु सलाह दी थी। साथ ही कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा समय-समय पर सूरजमुखी की फसल का अवलोकन एवं तकनीकि सलाह प्रदान की गई। जिसके बाद आज खेत में सूरजमुखी के फूल लहलहा रहे हैं। जबलपुर विकासखण्ड के अन्तर्गत आने वाले आदिवासी बाहुल्य ग्राम बासनपानी में राकेश कुमार गौंड़ की करीब 5 एकड़ सिंचित भूमि है जिस पर वह उन्नत खेती करने की कोशिश करते हैं। विदित हो कि इस गांव के अधिकतर किसान वर्षा आधारित खेती करते हैं।

Next Post

कुर्मी समाज के राष्ट्रीय महाधिवेशन में कुरीतियों के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

Mon Apr 6 , 2026
जबलपुर: अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 46वें राष्ट्रीय महाधिवेशन दाऊ मैरिज गार्डन, महाराजपुर बायपास में संपन्न हुआ। महाधिवेशन के दूसरे दिन मुख्य वक्ता सांसद लता वानखेड़े रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस निरंजन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत कुर्मी गीत और अतिथियों […]

You May Like

मनोरंजन