अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा,मौत

श्यामपुर।जिला मुख्यालय से श्यामपुर मार्ग पर ग्राम खंडवा जोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद डाला जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. श्यामपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है.

जानकारी अनुसार श्यामपुर निवासी शिक्षक गोविंद सिंह ठाकुर सोमवार की दोपहर अपनी बाइक से सीहोर की तरफ जा रहे थे. बताया जाता है कि ग्राम खंडवा के समीप अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक गोविंद सिंह ठाकुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपते हुए वाहन चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है. इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए थे. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया. शाम को शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए.

Next Post

चुनाव आयोग बना भाजपा का एजेंट

Mon Sep 1 , 2025
सीहोर/ आष्टा।कांग्रेस जिला स्तरीय मतदाता अधिकार कार्यक्रम के अंतर्गत वोट चोर गद्दी छोड़ रैली आष्टा स्थित कॉलोनी चौराहा से पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में निकाल कर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम नितिन टाले को ज्ञापन सौंपा. इस […]

You May Like

मनोरंजन