भदभदा पुल पर CM डॉ यादव ने मुस्लिम बहन से खाया भुट्टा, साथ भी ले गए

भोपाल। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जब भदभदा पुल से निकल रहे थे, तभी सड़क किनारे भुट्टा बेच रही एक मुस्लिम महिला ने आवाज लगाई सीएम साहब, भुट्टे लेते जाइए। मुख्यमंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया। खास बात यह रही कि काफिला रुकने से ट्रैफिक प्रभावित नहीं हुआ। सीएम ने वहीं खड़े होकर मुस्लिम बहन से भुट्टा खरीदा, भुट्टा खाया और कुछ भुट्टे साथ भी लिए। इस दौरान उन्होंने महिला के साथ फोटो भी खिंचवाया। मुख्यमंत्री की इस सहजता ने वहां मौजूद लोगों को खासा प्रभावित किया।

Next Post

‘लाडली बहना योजना' में लगभग 26 लाख अपात्र लाभार्थियों की पहचान: फडणवीस

Mon Aug 25 , 2025
नागपुर, (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज घोषणा की कि महाराष्ट्र सरकार ने “लाडली बहना योजना” के तहत लगभग 26 लाख अपात्र लाभार्थियों की पहचान की है। मीडिया को संबोधित करते हुए श्री फडणवीस ने कहा कि यह योजना पूरी तरह से वास्तविक रूप से पात्र महिलाओं के […]

You May Like