
थाना मूंदी द्वारा भाई की पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी जेठ महेश अटूदे को 12 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। रिश्तों की फेहरिश्त भी समाज में उजागर करना जरूरी है। हत्यारे जेठ महेश के खिलाफ उसका भाई राहुल ही थाने में रिपोर्ट कराने पहुंचा। इन दोनों का पिता शोभाराम बहू का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल लाया। बहू की लाश भी उसी ने ली।
