ओंकारेश्वर के सम्मान समारोह में जुटेंगी कई हस्तियाँ

बड़ा आयोजन जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण भी,स्थानीय मीडियाकर्मी भी सम्मानित होंगे

 

नवभारत न्यूज

ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी में 10 जनवरी शुक्रवार को सम्मान समारोह एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नवभारत समाचार पत्र समूह एवं अभा जनपरिषद के सौजन्य से तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में यह आयोजन होगा।

आयोजक जयप्रकाश पुरोहित प्रतिनिधि नवभारत एवं जनपरिषद चेप्टर अध्यक्ष ने बताया कि कड़ाके की ठण्ड से बचने के लिए जरुरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए जाएंंगे। समाजसेवी संस्थाओं एवं लोगों को शाल श्रीफल व सम्मानपत्र से सम्मानित किया जाएगा।

अतिथियों के रूप में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक नारायण पटेल, नव-भारत के समूह संपादक क्रांती चतुर्वेदी, समूह महाप्रबंधक आशुतोष उपाध्याय,जनपरिषद प्रमुख जितेंद्र पुरोहित, संत मण्डल के अध्यक्ष महंत मंगल दासजी ओंकारेश्वर, परमशक्तिपीठ कोठी की प्रमुख साक्षी दीदी, नम: शिवाय मिशन के प्रमुख शिवोहम् भारतीजी, नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा परिहार, कोठी पंचायत सरपंच कमल डाबर, जनपद अध्यक्ष राव पुष्पेंद्र सिँह, ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख राव देवेंद्र सिंह, समाजसेवी रामकिशन जायसवाल आएंगे। कार्यक्रम में पत्रकारगण पार्षदगण पंचायत सदस्यगण सम्मान प्राप्त करने वाली संस्थाएं एवं समाजसेवियों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Next Post

बस स्टेंड के पीछे बायपास मार्ग सड़क की बद से बदत्तर हालत 

Thu Jan 9 , 2025
नाली निर्माण कार्य भी कछुआं गति से चल रहा झाबुआ। शहर के बस स्टेंड के पीछे से होकर आने-जाने वाले बायपास मार्ग के सड़क की हालत बद से बदत्तर हो गई है। मार्ग पर सीसी रोड़ का डामर पिछले वर्षाकाल में पूरी तरह उखड़ गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े […]

You May Like