DPL : सलामी जोड़ी के बीच 158 रन की साझेदारी, लॉयन्स ने सुपरस्टार्स को रौंदा

DPL: इस सीजन में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं नहीं रहा है। इस मुकाबले में शिक्सत खाने के साथ ही ये उनकी सीजन में लगातार दूसरी हार साबित हुई।

इस वक्त दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (DPL) का टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस लीग में नामी क्रिकेटर्स के रिश्तेदार प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें कोहली के भतिजे से लेकर वीरेंद्र सहवाग के बेटे तक का नाम शामिल है। बीते मंगलवार को वेस्ट दिल्ली लॉयंस और साउथ दिल्ली के बीच मुकाबला हुआ। दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के इस मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लॉयन्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को आठ विकेट से शिकस्त दी। बता दें कि ये लीग का सातवां मैच था।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने बनाए 185 रन
इस सीजन में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं नहीं रहा है। इस मुकाबले में शिक्सत खाने के साथ ही ये उनकी सीजन में लगातार दूसरी हार साबित हुई। वहीं, वेस्ट दिल्ली लॉयंस के लिए ये दूसरी जीत थी। इस मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम ने टॉस जीता। टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने विरोधी टीम के सामने 185 रन का स्कोर खड़ा किया।

Next Post

मृतक राजा रघुवंशी के घर बच्चा लेकर पहुंच गई महिला

Wed Aug 6 , 2025
इंदौर:मृतक राजा रघुवंशी के परिवार के सामने एक और विवाद खड़ा हो है. राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी पर एक महिला ने शादी का दावा करते हुए उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला मंगलवार दोपहर अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर सचिन के निवास पहुंची और वहां […]

You May Like