मृतक राजा रघुवंशी के घर बच्चा लेकर पहुंच गई महिला

इंदौर:मृतक राजा रघुवंशी के परिवार के सामने एक और विवाद खड़ा हो है. राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी पर एक महिला ने शादी का दावा करते हुए उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला मंगलवार दोपहर अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर सचिन के निवास पहुंची और वहां जमकर हंगामा किया.महिला का कहना है कि उसकी शादी सचिन रघुवंशी से मंदिर में विधिपूर्वक हुई थी, जिसका वीडियो और अन्य प्रमाण उसके पास मौजूद हैं.

उसने दावा किया कि बच्चे का डीएनए टेस्ट भी सचिन से मेल खा चुका है, लेकिन इसके बावजूद रघुवंशी परिवार उसे और बच्चे को स्वीकार नहीं कर रहा. महिला का कहना है कि जब वह सचिन के घर पहुंची तो सचिन की मां ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और सचिन वहां से वाहन में बैठकर निकल गया. मैंने बाहर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका.

महिला ने बताया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है और उसने अब तक कई बार न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन उसे हर बार निराशा ही मिली. अगर सचिन ने विवाह को स्वीकार कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई होती, तो ऐसी स्थिति नहीं आती. महिला ने आरोप लगाया कि सचिन और उसके परिजनों ने उसे और उसके बच्चे को सामाजिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश की है. वह चाहती है कि सचिन न सिर्फ पिता की जिम्मेदारी निभाए, बल्कि विवाह को भी सार्वजनिक रूप से स्वीकार करे.
सबूत कोर्ट में पेश किए हैं
महिला का कहना है कि उसने शादी के वीडियो और मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठानों के प्रमाण कोर्ट में पेश किए हैं. उसे उम्मीद है कि न्यायालय उसके पक्ष में निर्णय देगा और उसे उसका हक मिलेगा. दूसरी ओर, सचिन रघुवंशी ने महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि यह सब उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश है और मामला पहले से ही न्यायालय में लंबित है.

Next Post

वार्ड 50: सीवरेज की गंदगी बहती है सड़क पर, बदबू से लोग परेशान

Wed Aug 6 , 2025
मामला वार्ड क्रमांक 50 के चौहान नगर का इंदौर: शहर के कई क्षेत्रों में सीवरेज कि समस्या इतनी ज्यादा हो गई है कि लोग का रहना और गुजरना तक दूभर हो चला है.एक बार फिर वार्ड क्रमांक 50 में सीवरेज लाइन की समस्या सामने आई है. वार्ड के चौहान नगर […]

You May Like