भारी बारिश और जलभराव से कोलकाता मेट्रो रेल सेवाएं प्रभावित

कोलकाता, 30 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारी बारिश और जलभराव के कारण मध्य और दक्षिणी नेटवर्क के कुछ हिस्सों में आज मेट्रो रेल सेवाएं प्रभावित हुईं।

सूत्रों ने बताया कि दक्षिण में कवि सुभाष से मैदान स्टेशन और दक्षिणेश्वर से गिरीश पार्क स्टेशन तक मेट्रो सेवायें बाधित रहीं। इससे निपटने के लिए पंप लगाकर ट्रैक से पानी निकालने का काम चल रहा है। शहर में रात भर हुयी बारिश से महत्वपूर्ण जंक्शनों में जलभराव होने से सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।

कोलकाता नगर निगम (केएमएस) ने सड़कों को साफ करने के लिए पंप भी लगाए हैं।

Next Post

साय से केन्द्रीय मंत्री दुबे ने की मुलाकात

Mon Jun 30 , 2025
रायपुर, 30 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सोमवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। श्री साय और श्री दुबे ने राज्य में कोयला खनन एवं उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। […]

You May Like

Play sound