दो करोड़ की लागत से बनने वाली सडक़ का भूमि पूजन

रीवा:वॉर्ड क्रमांक 44 चिरहुला कॉलोनी से होमगार्ड ऑफिस तक सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ आज नगर निगम महापौर अजय मिश्रा की उपस्थिति में किया गया.
कार्य का शुभारंभ वॉर्ड के वरिष्ठ नागरिक कौशलेंद्र सिंह परिहार द्वारा नारियल तोडक़र किया गया.

इस अवसर पर महापौर श्री मिश्रा ने वॉर्डवासियों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए. निर्माण कार्य की अनुमानित लागत रू. 2 करोड़ 10 लाख है, जिसके तहत डामरीकरण रोड, पैवर ब्लॉक एवं नाली निर्माण कार्य किया जाएगा. कार्यक्रम में वॉर्ड पार्षद श्रीमती अर्चना अमृतलाल मिश्रा, अमृतलाल मिश्रा, अमित चतुर्वेदी, नगर निगम के सहायक यंत्री पी.एन. शुक्ला, उपयंत्री मनोज सिंह मौजूद रहे.

Next Post

ग्वालियर किला से पहली बार निकला पथ संचलन

Mon Oct 13 , 2025
ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हजारों स्वयंसेवकों ने 29 स्थानों से घोष की ध्वनि पर उत्साह के साथ कदमताल करते हुए पथ संचलन निकाले। इस दौरान राहगीरों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा का उनका आत्मीय स्वागत किया।लश्कर क्षेत्र के आनंद नगर बस्ती का पथ […]

You May Like