दमुआ पुलिस ने 86 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। दमुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 लीटर 400 एमएल अंग्रेजी शराब जब्त की है। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर भैंसासुर रोड स्थित तरुण पैलेस लॉन के पास पुलिस ने एक दिल्ली पासिंग माइक्रा कार को घेराबंदी कर रोका। तलाशी में डिक्की से 10 कार्टून अवैध शराब मिली। कार चला रहे युवक की पहचान संस्कार सूर्यवंशी (22), निवासी रामपुर तानसी, के रूप में हुई। उसके पास शराब परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। आरोपी से दो मोबाइल भी बरामद हुए। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Next Post

अंततः लीला की लड़ाई रंग लाई RES से बनेगी खड्डी खुर्द बगैहा टोला की सडक

Fri Aug 1 , 2025
सीधी।ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा संभाग सीधी द्वारा खड्डी खुर्द बगैहा टोला की चर्चित सडक़ का निर्माण कराएगा। तत्संबंध में ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा संभाग सीधी के कार्यपालन यंत्री द्वारा जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र भेजा गया है। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जनपद पंचायत मझौली […]

You May Like