ग्वालियर किला से पहली बार निकला पथ संचलन

ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हजारों स्वयंसेवकों ने 29 स्थानों से घोष की ध्वनि पर उत्साह के साथ कदमताल करते हुए पथ संचलन निकाले। इस दौरान राहगीरों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा का उनका आत्मीय स्वागत किया।लश्कर क्षेत्र के आनंद नगर बस्ती का पथ संचलन ऐतिहासिक मान मंदिर (ग्वालियर किला) से पहली बार निकला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के ग्वालियर विभाग प्रचारक ललित कुमार थे।

अध्यक्षता गरगज नगर संघचालक मानसिंह जादौन ने की। इसी तरह नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 29 स्थानों से पथ संचलन निकालकर शस्त्र पूजन किया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि ग्वालियर में संघ कार्य की शुरुआत 1938 में प्रचारक नारायण राव तर्टे ने की थी।

इसके लिए डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार ने उन्हें प्रवास व्यय के लिए 5 रुपए देकर भेजा था। आज संघ कार्य निश्चित रूप से बढ़ा है, लेकिन डॉ.हेडगेवार ने सशक्त और विकसित राष्ट्र के लिए जो सपना देखा था वह आज भी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए संघ शताब्दी वर्ष में सभी को इस दिशा में प्राण प्रण से जुट जाना चाहिए।
मुस्लिम समुदाय ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
पथ संचलन के दौरान अवाड़पुरा क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द की एक मिसाल देखने को मिली। पथ संचलन जब यहां मस्जिद के सामने पहुंचा, तब वहां उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Next Post

घर से चोरी हुए मोबाइल खुद मालिक ने ढूंढ निकाले

Mon Oct 13 , 2025
गुना: शहर के कर्नलगंज इलाके में हुए मोबाइल चोरी के मामले में फरियादी ने अपनी सूझबूझ और मेहनत से न केवल चोरों का पता लगाया बल्कि उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। मामला शनिवार सुबह का है, जब कर्नलगंज निवासी मकदूम खान के घर से दो कीमती मोबाइल […]

You May Like