बोलेरो में छिपाकर ले जाई जा रही थी प्रतिबंधित कफ सीरप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सतना। जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 202 शीशी प्रतिबंधित कफ सीरप और 5 लाख 96 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई रामपथगमन रोड स्थित सतना-रीवा सर्विस लेन पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी बोलेरो की जांच के दौरान की गई।

पुलिस पूछताछ में वाहन में सवार लोगों ने बताया कि बरामद नकदी कफ सीरप की बिक्री से प्राप्त हुई है, लेकिन वे इससे संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Next Post

गोटेगांव में नए पोस्टमार्टम भवन का इंतजार, अस्पताल परिसर की मर्चुरी में हो रहे पोस्टमार्टम

Fri Jul 17 , 2026
नरसिंहपुर। जिले के गोटेगांव में करीब पांच दशक पुराना पोस्टमार्टम भवन जर्जर होने के कारण ध्वस्त कर दिया गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम की व्यवस्था पुराने शासकीय अस्पताल परिसर की मर्चुरी में की गई है। इससे मरीजों और उनके परिजनों के साथ ही कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना […]

You May Like