किराएदार की दबंगई, मकान खाली करने का कहने पर मालकिन को पीटा

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत एकता चौक गंगासागर क्षेत्र में किराए के मकान को लेकर चल रहा विवाद मारपीट तक पहुँच गया। मकान खाली करने का कहने पर किरादार ने दबंगई दिखाई और मालकिन की पिटाई कर दी।पुलिस के मुताबिक एकता चौक निवासी दीक्षा रैकवार के पिता लालू रैकवार और बड़े पिता विजय रैकवार का पुश्तैनी मकान एकता चौक पर है। साल 2013 में यह मकान गुलशन बी को किराए पर दिया गया था। 2018 में पिता के निधन के बाद से किराएदार ने किराया देना बंद कर दिया।

मकान खाली न करने पर मामला 2021 से न्यायालय में भी विचाराधीन है। सुबह जब दीक्षा अपने मकान में रहने के उद्देश्य से वहाँ पहुँची और गुलशन बी व उसके पति आरिफ से मकान खाली करने को कहा, तो दोनों भडक़ गए। दंपति ने दीक्षा के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसे हाथ-घूंसों से जमकर पीटा। मारपीट में दीक्षा के सिर, हाथ की कलाई, कमर और पैर में चोटें आई हैं। शोर सुनकर पीडि़ता का भाई शोभित रैकवार मौके पर पहुँचा और बीच-बचाव किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

मजदूर ने सल्फास खाकर दी जान

Sat Mar 7 , 2026
इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक मजदूर द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. परिजन उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने […]

You May Like

मनोरंजन