एमबापे ने टीम मैनेजर दिदिएर डेसचैम्प्स की रणनीति की आलोचना की

आर्लिंगटन, टेक्सास 15 जुलाई (वार्ता) स्टार फुटबॉल खिलाड़ी एमबापे ने फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में मंगलवार को स्पेन से फ्रांस की 2-0 से हार के बाद अपनी टीम मैनेजर दिदिएर डेसचैम्प्स के दृष्टिकोण और रणनीति की आलोचना की।

मैच के बाद एमबापे ने कहा, “मिडफील्ड में हम तीन के मुकाबले दो पर थे और स्पेन के खिलाफ खेलना मुश्किल था। फैबियन और रोड्रि को खेलने के लिए काफी समय मिला। प्रेसिंग में तालमेल की कमी थी। मुझे लगता है कि हमें मैन-टू-मैन प्रेसिंग करनी चाहिए थी और उन्हें हमारे साथ दौड़ने के लिए मजबूर करना चाहिए था।”

इस परिणाम के कारण फ्रांस का लगातार तीसरा बार विश्वकप के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। वही टूर्नामेंट में आठ गोल करने वाले एमबापे इस मैच में गोल नहीं कर पाये और वह गोल्डन बूट की दौड लियोनेल मेसी (आठ गोल) के साथ बराबरी पर है।

उन्होंने कहा, “हमने वो खेल नहीं खेल पाये जो हम खेलना चाहते थे, तकनीकी और रणनीतिक दोनों ही दृष्टि से। जब आप विश्व कप सेमीफाइनल में वो नहीं करते जो आपको करना चाहिए, तो आप जीत नहीं सकते। स्पेन ने उनकी खेल योजना और टीम की सामान्य रणनीति का सम्मान किया। उन्हें गेंद पर नियंत्रण और खेल की गति बनाए रखना पसंद है। हमारी योजना उन्हें आगे से दबाव में खेलने की थी ताकि वे अपनी लय न बना सकें। खेल को नियंत्रित करने में वे हमसे बेहतर हैं। हम ऐसा नहीं कर पाए। तकनीकी रूप से हम बहुत लापरवाह थे। जब हम उन्हें नुकसान पहुंचा सकते थे, तब हम ऐसा नहीं कर पाए।”

उन्होंने कहा, “जब हमने गेंद वापस हासिल की, तब भी हमारे पहले टच अच्छे नहीं थे। इसी वजह से हार मिली। यह बहुत निराशाजनक है। लेकिन अगर हम निष्पक्ष होकर देखें, तो फाइनल में पहुंचने के लिए हमारे पास सभी जरूरी चीजें मौजूद नहीं थीं।”

 

Next Post

एमआर 12 रेल्वे ओवर ब्रिज को लेकर आईडीए में बैठक

Wed Jul 15 , 2026
इंदौर: मास्टर प्लान की एमआर-12 सड़क पर रेल्वे ओवर ब्रिज को लेकर मंगलवार को आईडीए सभागृह में बैठक हुई. बैठक में मुख्य मुद्दा रेलवे स्पॉन की अनुमति को लेकर उलझा हुआ है. उक्त ब्रिज को पहले आईडीए 6 लेन चौड़ा बनाने वाला था. इसके लिए रेल्वे से अनुमति भी मिल […]

You May Like