मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के उत्सव के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की।

 

सूत्रों के अनुसार, श्री मोदी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने स्थिति से निपटने के लिए तत्काल सहायता करने का आश्वासन दिया है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से बात की और राज्य सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

 

गौरतलब है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर भारी भीड़ के कारण बुधवार तड़के करीब 02:00 बजे भगदड़ होने से कुछ तीर्थयात्री घायल हो गए। घायलों की सही संख्या की पुष्टि मेला प्रशासन या पुलिस की ओर से अभी तक नहीं की गई है।

Next Post

लेबनान पर इजरायली हमलों में 18 घायल

Wed Jan 29 , 2025
बेरूत/यरुशलम, 29 जनवरी (वार्ता) दक्षिणी लेबनान में अलग-अलग इजरायली हमलों में मंगलवार को 18 लोग घायल हो गए। लेबनानी चिकित्सा और सुरक्षा सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।   लेबनानी सेना के मार्गदर्शन निदेशालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में यारून-मरून […]

You May Like