जनसहभागिता से औद्योगिक सुरक्षा को मिलेगा नया बल: “श्रम प्रहरी” पहल प्रारंभ

भिण्ड में औद्योगिक एवं निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने तथा श्रमिकों, स्थानीय समुदाय एवं पर्यावरण की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “श्रम प्रहरी” पहल प्रारंभ की गई है। इस पहल के अंतर्गत आम नागरिकों को औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं निर्माण कार्यों में बिना पंजीकरण संचालित गतिविधियों, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन अथवा अन्य अनियमितताओं की जानकारी नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-233-8888 अथवा ई-मेल commlab@nic.in पर अपनी सूचना भेज सकते हैं।

श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान, उसकी इच्छा होने पर पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। प्राप्त प्रत्येक सूचना का सत्यापन कर नियमानुसार 10 कार्य दिवस के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। श्रम विभाग का उद्देश्य प्रदेश के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना, अपंजीकृत एवं असुरक्षित गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना तथा श्रमिकों के जीवन एवं स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है।

श्रम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे औद्योगिक सुरक्षा एवं श्रमिक हितों के संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना विभाग को उपलब्ध कराकर सुरक्षित, उत्तरदायी एवं कानूनसम्मत कार्य संस्कृति के निर्माण में सहभागी बनें।

Next Post

एथेनॉल से किसान की आमदनी बढ़ेगी: शिवराज सिंह चौहान

Wed Aug 5 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) किसानों ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंगलवार को कहा कि एथेनॉल संबंधी खेती उनके लिए एक बड़ा मौका है, बशर्ते इसकी नीति किसान केंद्रित हो और फसल का सही दाम सीधे किसान तक पहुँचे। यह बात अखिल भारतीय […]

You May Like