गाली देने पर ट्रोल हुईं सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अपने लिए आवाज उठाओ

‘लॉकअप 2’ में भाषा को लेकर ट्रोल होने के बाद सुनीता आहूजा ने कहा कि वह अपमान सहकर चुप रहने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने लिए आवाज उठाने की सलाह दी।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ को लेकर चर्चा में हैं। शो में उनका बेबाक और निडर अंदाज कई दर्शकों को पसंद आया, लेकिन कुछ लोगों ने उनकी भाषा और गाली-गलौज पर आपत्ति जताई। सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना के बाद अब सुनीता आहूजा ने ट्रोल्स को खुलकर जवाब दिया है।

सुनीता आहूजा का कहना है कि अपमान सहकर चुप रहने से बेहतर है कि व्यक्ति अपने सम्मान के लिए आवाज उठाए। ‘लॉकअप 2’ से बाहर आने के कुछ दिनों बाद एक बातचीत में सुनीता आहूजा ने कहा कि अगर कोई उन्हें गाली देगा या उकसाएगा, तो वह चुपचाप सब कुछ सहने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई आकर गाली देगा तो आप क्या करेंगे?

सुनीता आहूजा ने आगे कही ये बात
सुनीता आहूजा ने आगे कहा कि क्या आप कहेंगे कि भैया, आपने एक गाली दी, मैं आपको दो देता हूं? अगर कोई आपको उंगली करेगा तो क्या आप कहेंगे कि और कर लो? बिल्कुल नहीं। अगर सामने से मुझे कुछ कहा जाएगा तो मैं भी उसका जवाब दूंगी। सुनीता का मानना है कि आत्मसम्मान से समझौता करना सही नहीं है और हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।

हर औरत को अपने लिए जीना चाहिए
ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता ने महिलाओं को भी खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हमेशा सहन करने का दबाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर महिला को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने और जरूरत पड़ने पर अपनी आवाज उठाने का हक है। उन्होंने कहा कि मैं उन औरतों में से नहीं हूं जो हर चीज चुपचाप बर्दाश्त करती रहें। मैं सभी महिलाओं से कहती हूं कि अपनी जिंदगी जियो और अपने लिए जियो। इसमें गलत क्या है?

स्वास्थ्य कारणों से शो से हुई थीं बाहर
गौरतलब है कि सुनीता आहूजा ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में हिस्सा लिया था। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। इसके बावजूद शो में उनके बेबाक अंदाज और स्पष्ट राय ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब ट्रोलिंग पर दिए गए उनके बयान ने एक नई बहस छेड़ दी है।

Next Post

‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर रिलीज, अधूरी मोहब्बत और जिंदगी के फलसफों से सजी कहानी में दिखे विक्रांत मैसी

Wed Jul 15 , 2026
विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की रोमांटिक ड्रामा ‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘मुसाफिर कैफे’ 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। अभिनेता विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा ‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर 14 जुलाई को रिलीज कर दिया गया […]

You May Like