दहेज प्रताड़ना के तीन अलग-अलग मामले दर्ज

इंदौर:पुलिस ने दहेज की मांग और प्रताड़ना को लेकर तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं. तीनों मामलों में पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर उनके ससुराल पक्ष के खिलाफ बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है.महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि 25 वर्षीय खुशबू की शिकायत पर पति दुर्गेश राठौर, सास संगिता, ससुर कमल और अन्य के खिलाफ 8 मार्च की घटना को लेकर दहेज की मांग और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है.

सभी आरोपी देपालपुर क्षेत्र के चीराखान के निवासी हैं. वहीं 25 वर्षीय मुस्कान की रिपोर्ट पर पति पंकज, सास सुमन, देवर रोहित और अन्य के खिलाफ दहेज की मांग का केस दर्ज किया है. आरोपी नंदा नगर क्षेत्र के निवासी हैं. तीसरे प्रकरण में 33 वर्षीय कृतिका की शिकायत पर पति गौरव, सास रुकमणी और ससुर नरेंद्र के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है. तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

हृदय विदारक हादसा: मिट्टी धंसने से तीन की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

Sun Jan 25 , 2026
सिंगरौली: जियावान थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कुंदवार, अंतर्गत ग्राम परसोहर में रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। गांव के समीप छुई (पोतने वाली मिट्टी) निकालने के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से पांच लोग दब गए। यह घटना दिनांक 25 जनवरी को […]

You May Like