इंदौर: त्योहारों की रौनक और दीपों की जगमगाहट के बीच आज से इंदौर में पाँच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होगी. धनतेरस के साथ ही पूरे शहर में दीपावली की तैयारियाँ और खरीदारी का उत्साह चरम पर है.बर्तन बाजार, सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल बाजार पूरी तरह सजकर ग्राहकों का स्वागत करने को तैयार हैं. राजवाड़ा, 56 दुकान, सराफा , बर्तन बाज़ार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में लोगों का जोश देखते ही बनता है.
दुकानों और घरों की साज-सज्जा ने पूरे शहर को रोशनी से नहला दिया है. हर गली, हर चौराहा रंग-बिरंगी झालरों से सजा हुआ है. लोग अपने घरों को सजाने, नए कपड़े और उपहार खरीदने में जुटे हैं. मिठाई और फटाखो की दुकानों पर भी जबरदस्त रौनक देखी जा रही है. बच्चों में भी दीपावली को लेकर खास उत्साह है. शाम होते ही पूरा शहर झिलमिला रहा है
मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि शुरूः 18 अक्टूबर, दोपहर 12.18 बजे
त्रयोदशी तिथि खत्मः 19 अक्टूबर, दोपहर 1.51 बजे
पूजा मुहूर्तः शाम 7.16 से 8.20 बजे (1 घंटा 4 मिनट)
