घर से चोरी हुए मोबाइल खुद मालिक ने ढूंढ निकाले

गुना: शहर के कर्नलगंज इलाके में हुए मोबाइल चोरी के मामले में फरियादी ने अपनी सूझबूझ और मेहनत से न केवल चोरों का पता लगाया बल्कि उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। मामला शनिवार सुबह का है, जब कर्नलगंज निवासी मकदूम खान के घर से दो कीमती मोबाइल चोरी हो गए थे। घटना के बाद मकदूम ने तुरंत ही अपने स्तर पर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक महिला, एक पुरुष और एक छोटी बच्ची घर में घुसकर मोबाइल चुराते हुए दिखाई दिए।

फरियादी ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराने के साथ ही खुद भी संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर जानकारी जुटाई और कई लोगों से पूछताछ की। तलाश के दौरान एक ऑटो चालक ने उन्हें बताया कि ऐसे लोग रेलवे स्टेशन के आसपास देखे जाते हैं। इस सूचना पर मकदूम तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने फुटेज से मिलते-जुलते तीनों संदिग्धों को देख लिया। उन्होंने समझदारी से संदिग्धों को पकड़ा और मौके से कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के पहुंचने पर जब संदिग्धों की तलाशी ली गई, तो उनके पास कुल नौ मोबाइल मिले, जिनमें से दो वही थे जो मकदूम के घर से चोरी हुए थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और पूछताछ शुरू कर दी है।

Next Post

सिंधिया पर आक्रमक होते हुए कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

Mon Oct 13 , 2025
शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आक्रमक होते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कटाक्ष किया कि उसूलों पर जब आंच आए तो टकराना जरूरी है, जिंदा हो तो जिन्दा नजर आना जरूरी है, कह कर सिंधिया भाजपा में चले गए और अब मंत्री पद लेकर नॉर्थ घूम […]

You May Like