बण्डा के देवपुरा मे मकान से 30 हज़ार रूपए की अवैध शराब जप्त

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपुरा मुहल्ला आरोपी के मकान के पास बने बाड़े में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान वहां से अवैध रूप से रखी गई सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की के 307 क्वार्टर (कुल 55.26 लीटर) जप्त किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30,700 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी टिंकू उर्फ अभिषेक लोधी पिता दुर्गेश लोधी निवासी बंडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Next Post

जयकारों के साथ निकली भगवान आदिनाथ की भव्य शोभायात्रा

Thu Mar 12 , 2026
भोपाल। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म-दीक्षा कल्याणक महोत्सव के अवसर पर तुलसी नगर स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। आचार्य मुक्ति सागर महाराज और आचार्य अचल मुक्ति सागर महाराज के संघ सानिध्य में भगवान आदिनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। केसरिया ध्वज-पताकाओं के साथ […]

You May Like