सिंगरौली की इस सड़क पर चलना बना चुनौती, गड्ढों ने बढ़ाई मुश्किलें

सिंगरौली: अंबेडकर चौक से बलियरी जाने वाले रामलीला मैदान मार्ग की बदहाल स्थिति ने विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लंबे समय से यह सड़क गहरे गड्ढों, जलभराव और कीचड़ से भरी हुई है, जिससे रोजाना हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद हालात और भी खराब हो गए हैं। पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन चुका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान सड़क और मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज तक इस मार्ग की हालत नहीं सुधरी। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खराब सड़क के कारण कई बार एंबुलेंस, गैस सिलेंडर और कचरा संग्रहण जैसे जरूरी वाहन भी समय पर नहीं पहुंच पाते।
रहवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। शहर के बीच स्थित इस सड़क की बदहाली अब स्थानीय लोगों के लिए रोज़ की बड़ी परेशानी बन गई है।

Next Post

वन कर्मियों की प्रताड़ना के खिलाफ फूटा गुस्सा, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

Tue Jul 7 , 2026
बैतूल: बैतूल जिले के ग्राम बालाडोंगरी में एक आदिवासी किसान के साथ वन विभाग के अधिकारियों द्वारा कथित मारपीट और प्रताड़ना के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।एनएसयूआई के प्रदेश सचिव हर्ष भुसारी ने अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार से […]

You May Like