भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल-ओरछा-चंदेरी सेक्टर में पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का राजकीय विमान तल पर शुभारंभ किया। इस पहल से प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर पहले यात्री के रूप में श्री अवधेश प्रसाद शुक्ला और श्रीमती रेवती शुक्ला को बोर्डिंग पास प्रदान किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
इस सेवा के शुरू होने से भोपाल, ओरछा और चंदेरी के बीच आवागमन आसान होगा और पर्यटकों को कम समय में प्रमुख स्थलों तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। सरकार का मानना है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
