तीसरे राउंड में हिकारू नाकामुरा को हराकर गुकेश ने की वापसी

स्टवान्गर (नोर्वे) 29 मई (वार्ता) विश्व चैंपियन गुकेश डोमाराजू ने नोर्वे शतरंज टूर्नामेंट में तीसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए हिकारू नाकामुरा को हराकर खिताब की अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया।

इससे पहले गुकेश को पहले दो राउंड में मैग्नस कार्लसन और अर्जुन एरिगैसी से हार का सामना करना पड़ा था। आज अपना 19वां जन्म दिन मना रहे डी गुकेश ने 42 चालों में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नाकामुरा को मात दी।

अब चौथे राउंड में गुकेश का सामना फैबियानो कारूआना से ही होगा। गुकेश अभी पांचवें स्थान पर है जबकि शीर्ष पर अमेरिका के फैबियानो कारूआना है।

नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट में फिर से भारतीय स्टार हम्पी कोनेरू ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सरसादत खादेमालशारीह के खिलाफ निर्णायक जीत दर्ज की। हम्पी कोनेरू ने शुरुआत से ही प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर बेहतरीन खेल के जरिए दबाव बनाये रखा और जीत हासिल की।

 

Next Post

आयात शुल्क बढ़ाने के ट्रम्प के फैसलों पर न्यायालय ने लगायी रोक

Thu May 29 , 2025
न्यूयॉर्क, 29 मई (वार्ता) अमेरिका की एक संघीय अदालत ने आयात पर भारी शुल्क लगाने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसलों को अधिकार का दुरुपयोग बताते हुए उन पर स्थायी रोक लगा दी है। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार न्यूयॉर्क स्थित अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय ने का यह फैसला उन […]

You May Like

Play sound