जन विश्वास शिविर: कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को लगाई फटकार

 

परासिया। सेवा सेतु अभियान के तहत बड़कुूुही नगर परिषद परिसर में आयोजित जन विश्वास शिविर में कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने जनसुनवाई करते हुए आम लोगों की समस्याएं सुनीं। लंबित शिकायतों और मामलों में लापरवाही सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
शिविर में बैंकिंग, राजस्व, कृषि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उद्यान, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, स्व-सहायता समूह सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। कलेक्टर ने अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने और हितग्राहियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार, एसडीएम शुभम कुमार यादव, एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट, क्षेत्रीय विधायक सोहनलाल वाल्मीकि सहित चारों नगरीय निकायों के अध्यक्ष, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रावनवाड़ा-दिखावनी सड़क का मुद्दा उठा
जनसुनवाई के दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष रईस खान ने रावनवाड़ा से दिखावनी तक की जर्जर सड़क का मुद्दा कलेक्टर के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि सड़क लंबे समय से खराब है और आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डब्ल्यूसीएल द्वारा सड़क सुधार नहीं किए जाने की बात रखते हुए जनहित में सड़क निर्माण एवं सुधार कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Next Post

गंभीर बीमारी से जूझ रही अनिका के इलाज के लिए मदद को आगे आए महेश पटेल, विधायक सेना ने ₹1.51 लाख की सहायता की घोषणा

Sun Oct 4 , 2026
आलीराजपुर, आलीराजपुर की अनिका शर्मा गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और उनके इलाज के लिए बड़ी राशि की जरूरत है। परिवार और परिचित लगातार आर्थिक सहयोग जुटाने में लगे हैं। इसी बीच आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अनिका के […]

You May Like