नेपाल में हटेगा सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध

काठमांडू, 09 सितंबर (वार्ता) नेपाल में सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध हटा लिए जायेंगे।

कांतिपुर ऑनलाइन ने एक सरकारी प्रवक्ता के हवाले से सोमवार देर रात यह जानकारी दी। इसमें बताया गया है कि संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री और सरकार के प्रवक्ता पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने कहा है कि युवाओं की मांग को ध्यान पर रखते हुए सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध हटा लिए जायेंगे।

उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया जल्द ही खुल जाएगा। सरकार ने लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया को खोलने का फ़ैसला पहले ही कर लिया है।”

सरकार ने गुरुवार रात से फ़ेसबुक और एक्स समेत दो दर्जन से ज़्यादा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को बंद कर दिया था।

Next Post

सतना-चित्रकूट मार्ग पर हुए 3 सडक़ हादसे, मासूम समेत 3 की मौत

Tue Sep 9 , 2025
सतना : सतना-चित्रकूट मार्ग पर सोमवार को 3 सडक़ हादसे हुए. जिसमें एक मासूम लडक़ी समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं बगदरा घाटी में बड़ा हादसा टल गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के बड़वारा निवासी अजय चौधरी उम्र 28 वर्ष अपने साथी शिवा चौधरी के साथ […]

You May Like