सतना-चित्रकूट मार्ग पर हुए 3 सडक़ हादसे, मासूम समेत 3 की मौत

सतना : सतना-चित्रकूट मार्ग पर सोमवार को 3 सडक़ हादसे हुए. जिसमें एक मासूम लडक़ी समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं बगदरा घाटी में बड़ा हादसा टल गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के बड़वारा निवासी अजय चौधरी उम्र 28 वर्ष अपने साथी शिवा चौधरी के साथ सतना से रामपुर चौरासी स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे. बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक खामा खूझा के निकट पहुंची वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जबरदस्त ठोकर मार दी.

तेज रफ्तार वाहन की ठोकर के चलते बाइक चला रहे अजय की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पीछे बैठे शिवा गंभीर तौर पर घायल हो गए. घटना के फौरन बाद ही अज्ञात वाहन वहां से भाग निकला. वहीं कुछ देर बाद जब राहगीरों की नजर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और घायल पड़े दो लोगों पर पड़ी तो उन्हें आटो में लाद कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

जहां पर अजय को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि शिवा की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया.सतना चित्रकूट मार्ग पर बगदरा घाटी मार्ग पर एक बड़ा सडक़ हादसा टल गया. बताया गया कि ओवरटेक करने के चक्कर में एक यात्री बस और एक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया. जिसके चलते एक ओर जहां यात्री बस के शीशे टूट गए. वहीं दूसरी ओर ट्रक पलट गया. यह तो गनीमत ही रही कि इस घटना में जहां ट्रक चालक बाल बाल बच गया वहीं बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं.
बस ने मासूम को रौंदा
जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौला क्षेत्र में मां के साथ सडक़ पार कर रही 7 वर्षीय मासूम टूरिस्ट बस की चपेट में आ गई. जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही दर्दंनाक मौत हो गई. जबकि वहीं पर मौजूद एक मासूम घायल हो गया. मृत मासूम की पहचान शिखा मिश्रा पिता प्रदीप के तौर पर हुई. बताया गया कि शिखा अपनी मां के साथ आटा रखकर और दवा लेकर वापस घर की ओर लोट रही थी. पुलिस द्वारा बस को जब्त कर लिया गया है.
बाइक फिसली, मौत
इसी तरह का सडक़ हादसा मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पनघटी में हुआ. जहां पर तेज रफ्तार बाइक के फिसल जाने के कारण बाइक चालक वरुण रावत पिता रावेंद्र उम्र 22 वर्ष निवासी पुरवा सिंहपुर की मौके पर ही मौत हो गई. बताया गया कि वरुण निमंत्रण में सम्मिलित होने के लिए अपने गांव से पनघटी आए हुए थे.

Next Post

यरुशलम में आतंकवादी हमले में छह लोगों की मौत , 21 अन्य घायल

Tue Sep 9 , 2025
यरुशलम 09 सितंबर (वार्ता) यरुशलम के रामोट जंक्शन पर सोमवार की सुबह आतंकवादी हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 21अन्य घायल हो गए जिसके बाद इजराइल ने पश्चिमी तट में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दो […]

You May Like