गोवंश के हत्यारों के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर 

मेघनगर. विगत दिनों मेघनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत सजेली नानिया साथ में बड़ी मात्रा में गोमांस तीन गायों का वध कर, 100 से अधिक गायों की खाल का बड़ा जखीरा पकड़ा था. वन विभाग के घने जंगल में चल रहा अवेध व्यापार का 6 दिसंबर शनिवार को मुखबिर की सुचना पर खुलासा हुआ. शनिवार से लेकर प्रतिदिन सामाजिक धार्मिक राजनीतिक हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि द्वारा उक्त घटना की निंदा कर घटना स्थल पर पहुंचकर विरोध किया. पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपीयों की धरपकड़ कर न्यायालय मे पेश किया. जहा न्यायालय ने आरोपीयो को जेल भेज दिया. प्रतिदिन हो रहै विरोध के चलते जांच के दौरान वन विभाग के जंगल में चल रहे अवैध व्यापार के स्थान पर आरोपीयों का अवैध रुप से अतिक्रमण था अतिक्रमण कर व्यापार चलाया जा रहा था. रविवार 14 दिसम्बर को वन विभाग व स्थानीय प्रशासन द्वारा बुलडोजर चला कर वजिया रुपा रमेश रुपा मागु रुपा मुकेश दलिया तानसिग दलिया नन्सु दलिया वालचंद कालिया भावचंद कालिया फुलचन्द के मकानों को ध्वस्त कर अन्य जगहों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त किया. इधर पुलिस ने अपराध क्रमांक 2872025 के तहत प्रकरण गोवंश अधिनियम 4.5.9 व 25 आमसेक्ट के तहत मुकेश पुजा सुखराम डामोर चेनसिह डामोर मगंलिया डामोर दिनेश डामोर जेमा बबेरीया पारु भुरीया प्रभु भाभोर जानु नाना डामोर के खिलाफ नाम जद प्रक्ररण दर्ज किया.

Next Post

भरेवा शिल्पकार बलदेव वाघमारे का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने किया सम्मान

Sun Dec 14 , 2025
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल रविवार को विश्वविख्यात भरेवा शिल्पकार बलदेव वाघमारे के ग्राम टिगरिया स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किए जाने पर शिल्पकार बलदेव वाघमारे को बधाई दी। इस अवसर पर हेमंत खण्डेलवाल ने शाल एवं श्रीफल भेंट […]

You May Like

Play sound