गुलाबगंज आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण माह के तहत कार्यक्रम आयोजित

गुना। राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के अंतर्गत गुलाबगंज थर्ड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 33 में एक विशेष जागरूकता एवं आहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की गर्भवती एवं प्रसूति महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य और सही खान-पान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

आयोजन के दौरान उपस्थित प्रसूति महिलाओं को स्वास्थ्यवर्धक पोषण आहार का वितरण किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को गर्भावस्था और शिशु जन्म के बाद सही पोषण के महत्व, संतुलित आहार के घटकों तथा नवजात शिशु की उचित देखभाल के तरीकों से अवगत कराया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वर्षा मांझी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वर्षा अहिरवार प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं और धात्री माताओं ने सहभागिता कर पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं।

Next Post

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना में रेल-खंडों पर पटरियों की संख्या बढ़ाने की परियोजनाओं को मंत्रिमंडलीय समिति की मंजूरी

Wed Sep 9 , 2026
नयी दिल्ली, सरकार ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में रेल मार्गों की क्षमता बढ़ाने की कुल 540 किलोमीटर लंबी पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी जिन पर कुल अनुमानित लागत 10,021 करोड़ रुपये आयेगी। इन परियोजनाओं में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली अरक्कोनम – रेणिगुंटा तीसरी और […]

You May Like