श्रावण तैयारियों पर बैठक: नगर के अंदर नहीं आ सकेंगे सवारी ऑटो 

ओंकारेश्वर। आगामी श्रावण मास की तैयारियों को लेकर मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष श्रावण मास 14 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त 2025 तक चलेगा, जिसमें कुल 6 सोमवार पड़ेंगे। भारी भीड़ को देखते हुए पांच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष कार्य योजना बनाई गई है।

दर्शन व्यवस्था

सप्ताहांत में शनिवार, रविवार और सोमवार को दर्शन व्यवस्था विशेष रूप से व्यवस्थित की जाएगी। मंदिर ट्रस्ट द्वारा पिछले दो-तीन महीनों में सुधार किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु पहले से ही नए सिस्टम के अभ्यस्त हो चुके हैं। स्थानीय नागरिकों के लिए सुबह 9.00 बजे तक विशेष दर्शन व्यवस्था रहेगी। दोपहर में मंदिर जल्दी खोला जाएगा ताकि अधिक श्रद्धालु दर्शन कर सकें।

घाटों और सुरक्षा प्रबंध

घाटों पर सुरक्षा नावों की व्यवस्था की जाएगी। घाटों पर अनाउंसमेंट सिस्टम लगाने का निर्देश नगर परिषद को दिया गया है। सुरक्षा हेतु कोटवार,पटवारी, आरआई आदि की ड्यूटी लगाई जाएगी। बाबा की नौका विहार में डीजल इंजन नौकाओं पर रोक, केवल 15-20 नए इंजन वाली नावों को ही अनुमति दी जाएगी।

यातायात प्रबंधन

भीड़ नियंत्रण के लिए ऑटो को नगर की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऑटो स्टैंड- दंडी आश्रम, पुराने बस स्टैंड, बालवाड़ी तक ही सीमित रहेंगे। चार सवारी बालवाड़ी से शुरू करने पर विचार किया जाएगा।

अधोसंरचना और विभागीय समन्वय

गणेश नगर से ओंकारेश्वर मार्ग को श्रावण से पहले पूरा करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए गए हैं। सभी विभागों – पुलिस,स्वास्थ्य, नगर परिषद, राजस्व-से कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाएं

मंदिर ट्रस्ट की ओर से 3 डॉक्टरों की नियमित तैनाती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक अतिरिक्त डॉक्टर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। सभी प्रमुख घाटों पर ऑक्सीजन सिलेंडर और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी।

Next Post

मानसिक कमजोर किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

Wed Jul 2 , 2025
रीवा।जवा थाना अन्तर्गत मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग किशोरी के साथ 6 माह पूर्व दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. इसका खुलासा तब हुआ जब नाबालिग 6 माह की गर्भवती हुई. जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. जवा थाना अंतर्गत मानसिक रूप से […]

You May Like