इंदौर: NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना 9वें दिन भी जारी, केन्द्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

इंदौर, NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में इंदौर के टाट्या भील चौराहे पर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 9वें दिन भी जारी रहा। छात्र केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित 23 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

धरना प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता अरुण बड़ोले ने बताया कि आंदोलन के साथ रोजाना अलग-अलग गतिविधियां भी की जा रही हैं। एक दिन कैंडल मार्च निकाला गया, एक दिन काली पट्टी बांधकर विरोध किया गया। आज मेलोडी चॉकलेट बांटकर अन्य छात्रों को आंदोलन के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस आंदोलन की खास बात यह है कि यह पूरी तरह आमजन के सहयोग से चल रहा है। धरना स्थल पर लगे टेंट, गद्दे, भोजन और पेयजल की व्यवस्था समाज के लोगों और छात्रों के सहयोग से की जा रही है। कई युवा अपनी रोज की कमाई का हिस्सा भी आंदोलन के लिए दे रहे हैं ताकि प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक चलता रहे।

छात्रों ने बताया कि 9 दिन पहले जब धरना शुरू हुआ था तब उनके पास टेंट जैसी कोई सुविधा नहीं थी। वे टंट्या भील की प्रतिमा के पास खुले में बैठे थे। बारिश के दौरान खुद को बचाने के लिए बैठने वाली गद्दियों को ही ओढ़ना पड़ा था। इसके बाद सामाजिक संगठन और आम लोग मदद के लिए आगे आए और टेंट, गद्दे व अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गईं।

Next Post

15 दिन में ढहा लाखों का चेकडेम

Wed Jul 8 , 2026
सिंगरौली। जनपद पंचायत देवसर की ग्राम पंचायत कठदहा में लाखों रुपये की लागत से निर्मित चेकडेम पहली ही मामूली बारिश में ध्वस्त हो गया। निर्माण पूरा होने के एक सप्ताह से लेकर लगभग 15 दिन के भीतर ही संरचना टूट जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े […]

You May Like