बीच सड़क पर युवक की गोली मारकर हत्या

ग्वालियर। शहर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मेला रोड स्थित एलएनआईपीई कॉलेज के सामने बाइक सवार युवक की घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान छोटू राजावत के रूप में हुई है, जो रेसकोर्स रोड की तरफ से बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे बाइक से खींचकर सड़क पर गिरा दिया और फिर सीने और सिर में ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही छोटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि मृतक छोटू पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह चर्चित भोला सिकरवार हत्याकांड में आरोपी था और हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।घटना के बाद मृतक के साथी ने भोला सिकरवार के भाई समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Next Post

मोबाइल हैक कर खाते से 90 हजार रुपए निकाले

Wed Sep 23 , 2026
इंदौर:सांवेर के रिंगनोदिया में एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर उसके यूपीआई खाते से 90 हजार 88 रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए जाने का मामला सामने आया है. शिकायत पर सांवेर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है. रिंगनोदिया में रहने वाले 46 वर्षीय […]

You May Like