गरबा आयोजनों में प्रवेश से पहले पहचान पत्र अनिवार्य

भोपाल। शारदीय नवरात्रि के दौरान राजधानी भोपाल में होने वाले गरबा और डांडिया आयोजनों में प्रवेश के लिए अब पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के अनुसार, आयोजन समिति किसी भी व्यक्ति को बिना पहचान पत्र सत्यापित किए आयोजन स्थल में प्रवेश नहीं देगी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। किसी भी व्यक्ति को संदिग्ध वस्तुएँ, धारदार हथियार या आपत्तिजनक सामग्री लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

ये कड़े सुरक्षा उपाय राजधानी में गरबा आयोजनों में पहचान छिपाकर प्रवेश करने के बढ़ते मामलों और हाल के संगठित अपराधों, जैसे कथित लव जिहाद, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के घटनाओं के मद्देनजर लागू किए गए हैं।

Next Post

झपटमारी करने वाले दो नाबालिग गिरफ्तार, 10 लाख के जेवरात बरामद

Tue Sep 23 , 2025
भोपाल। पिपलानी पुलिस थाना ने 2 नाबालिगक आरोपियों के खिलाफ बडी कार्रवाई की है. नाबालिगों के पास से मिले सोने के जेवरात और एक मोटरसायकल को जप्त कर लिया गया है. बरामद मशरूका 10 लाख का बताया गया है. दोनों आरोपियों ने थाना पिपलानी क्षेत्र की 4 घटनाए एवं थाना […]

You May Like