
भोपाल। पिपलानी पुलिस थाना ने 2 नाबालिगक आरोपियों के खिलाफ बडी कार्रवाई की है. नाबालिगों के पास से मिले सोने के जेवरात और एक मोटरसायकल को जप्त कर लिया गया है. बरामद मशरूका 10 लाख का बताया गया है. दोनों आरोपियों ने थाना पिपलानी क्षेत्र की 4 घटनाए एवं थाना अवधपुरी और थाना कोलार में घटना को अंजाम देना बताया है.
पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 20 सितबंर को फरियादिया वाकिंग करते समय पिपलानी में गले में पहनी सोने की चैन झपटकर ले जाने का प्रयास किया. जिस पर अज्ञात 02 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया. इसी तरह 4 अगस्त को शाम के समय ही रजत नगर मंदिर से दर्शन करके लौटते समय पुलिया के पास फरियादिया पहुंची थी. तभी पीछे से एक मोटरसायकल मे अज्ञात 02 लडके जिन्होने अपना मुंह बांध रखा था ने फरियादिया के गले से सोने की चैन लगभग 17 ग्राम झपटमारी कर ले गए. 27 अगस्त को सुबह फरियादिया के गले से आरोपी मगंलसूत्र झपटकर भाग निकले थे. 9 सितबंर को फरियादिया टहल रही थी तभी बीएचईएल के गेट से बदमाशों ने झपटामारी की घटना को अंजाम दिया था.
एसीपी गोविंदपुरा अदिति बी सक्सेना ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस की टीमें जांच करते हुए नाबालिग आरोपियों को पकड़ा.
