ग्वालियर। राष्ट्रीय सनातन सेना ने आज एक वीडियो जारी कर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान की निंदा करते हुए यादव समाज से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है।राष्ट्रीय सनातन सेना का कहना है कि किसी भी विषय पर बयान देते समय सामाजिक सौहार्द और सभी समाजों की भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।
संगठन ने यादव समाज से विशेष आह्वान किया है कि जिस प्रकार पूरे यादव समाज ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया और एकजुटता दिखाई है, उसी प्रकार समाज अपनी एकजुटता का सकारात्मक परिचय भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा के विषय में भी दे।राष्ट्रीय सनातन सेना ने यादव समाज सहित समस्त सनातनी समाज से आग्रह किया है कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के विषय में संगठन के साथ मिलकर शांतिपूर्ण, संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने के लिए आगे आएं।
