आधी रात घर में घुसे चोर, आहट मिलने पर भागे, सीसीटीवी में हुए कैद

रीवा। रीवा शहर से सटे एक गांव में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने की नाकाम कोशिश की है. यहां चोरी की इरादे से पहुंचे चोरों को उस वक्त उल्टे पांव भागना पड़ा, जब चोरों की आहट सुन पीडि़त परिवार नींद से जाग उठा, ऐसे में चोर उल्टे पांव भागने को मजबूर हो गए. लेकिन चोरों की यह नाकाम कोशिश पीडि़त के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

हालांकि पीडि़त परिवार चोरी की घटना से बाल बाल बच गया लेकिन उसने चोरी के प्रयास की सूचना पुलिस को दी, बावजूद इसके दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा. दरअसल चोरी के प्रयास का यह मामला शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में स्थित रामसागर मोड बदरांव की बताई गई है. घटना के संबंध में बदरांव निवासी दीपक शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 और 16 अप्रैल की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने का असफल प्रयास किया है. बताया गया की रात करीब 2:00 बजे आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की, इस बीच चोरों की आहट मिलने पर पीडि़त परिवार के लोगों की नींद खुल गई और जैसे ही उन्होंने घर के अंदर की लाइट चालू की तभी बदमाश मौके से भाग खड़े हुए. हालांकि बदमाशों द्वारा किए गए चोरी के प्रयास की यह घटना पीडि़त परिवार के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें बदमाश आधा दर्जन की संख्या में नजर आ रहे हैं, और उन्होंने अपने चेहरों को नकाब से ढक रखा था. हालांकि घटना की रात ही पीडि़त ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर घटना की सूचना दी और दूसरे दिन थाने पहुंचकर पुलिस को भी घटना से अवगत कराया गया, लेकिन पीडि़त का आरोप है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक मौके पर नहीं पहुंची है.

Next Post

युवक को बीच सडक़ पर बेल्ट और डंडे से पीटा,पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri Apr 17 , 2026
रीवा। शहर में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाता एक और वीडियो सोशल मीडिया में एक बार फिर वायरल हुआ है. वायरल हुआ यह वीडियो शहर के समान थाना क्षेत्र में स्थित ओवर ब्रिज के नीचे का बताया जा रहा है. विडियो में एक बुलेट सवार युवक को कुछ युवक सडक़ […]

You May Like