
बालाघाट :लांजी तहसील अंतर्गत ग्राम कारंजा मे सरस्वती स्कूल के सामने मेन रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिडंत में बापडी निवासी एक व्यक्ति लंकेश नगपुरे की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने एवं अन्य दो व्यक्तियों राधेश्याम नगपुरे, एवं भूपेंद्र नेवारे के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है,घटना दिनाक 5/10/25 की है l इस संबंध में जानकारी अनुसार घायलों को एंबुलेंस की मदद से लांजी के सरकारी अस्पताल मे भरती कराया गया है तथा मृतक लंकेश नगपुरे का पोष्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया है,बताया जाता है कि मृतक लंकेश पेशे से शिक्षक थे एवं परसयाडा ब्लॉक के पितकोना मे पदस्थ थे,
