सिन्हा ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को यहां एक बैठक में प्रदेश में सुरक्षा हालात की समीक्षा की।

बैठक में मुख्य सचिव अटल डुल्लू, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात, दूसरे वरिष्ठ अधिकारी और सभी उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शामिल हुए।

उप राज्यपाल ने कहा, “शांति हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है और उन्होंने सभी समुदायों से इसे बनाए रखने की अपील की।”

उन्होंने सुरक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षा बलों और नागरिक प्रशासन की तारीफ़ की।

श्री सिन्हा ने कहा, “मैं सभी समुदायों से इस समय शांत और एकजुट रहने की अपील करता हूं। मैं कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमारी पुलिस, सुरक्षा बलों और नागरिक प्रशासन के पक्के, मिलकर किए गए इरादे को सलाम करता हूं।”

उन्होंने कहा कि सरकार पश्चिम एशिया के हालात पर करीब से नज़र रख रही है, और केन्द्र शासित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी प्रदेश के निवासियों और छात्रों की सुरक्षा और भलाई के लिए विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय कर रहे हैं।

 

 

Next Post

फटकार के बाद नियम आए याद, ग्रीन नेट से ढंककर कचरे का किया परिवहन

Mon Mar 2 , 2026
खबर का असर जबलपुर: जब फटकार लगी तो लाइन में आ गए नगर निगम के वाहन चालक… ये मुहावरा उस वक्त सार्थक दिखता नजर आया जब रविवार को त्रिपुरी चौक के पास से प्रतिदिन की तरह कचरा लेकर जाते हुए ट्रक में नियमों के पालन करने का संदेश जनता को […]

You May Like

मनोरंजन